YOUTHV HINDI : THE VOICE OF INDIA'S YOUTH
एनएसडी में 14वें थिएटर उत्सव का आयोजन
8 जनवरी से 22 जनवरी तक 'भारत रंग महोत्सव' में होगा कला का मंचन
यूथवी संवाददाता, नई दिल्ली
नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (एनएसडी) में रविवार 8 जनवरी से 14वें थिएटर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा | इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकार अपनी कला का परिचय थिएटर प्ले के जरिये देंगे | हर साल होने वाले इस महोत्सव के पहले दिन यानी रविवार 8 जनवरी को 'किंग ऑफ़ द डार्क चेंबर' नामक प्ले का मंचन किया जाएगा | रविन्द्र नाथ टैगोर द्वारा लिखी इस कहानी को जीवंत रूप देंगे मणिपुर के 'कोरस रिपर्टरी ग्रुप' | यह प्ले रतन थियम द्वारा डायरेक्ट किया गया है | एनएसडी के मीडिया प्रवक्ता ए. के. वेहुरा ने बताया कि इस साल करीब 90 से भी ज्यादा बेहतरीन प्ले को मंचन करने का मौका दिया गया है |पूरे 15 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में थिएटर जगत और फिल्म जगत के कई नामी गिरामी हस्तियाँ शिरकत करेंगी | उधर थिएटर प्रेमियों में पूरे साल इंतज़ार रहने वाले इस बेहतरीन महोत्सव के शुरू होने की खबर मिलते ही ख़ुशी और जोश का माहौल दिख रहा है | यह वही मौका है, जब फिल्म जगत को सपना मानने वाले थिएटर कलाकार अपने आइडल और इन्स्पिरेशनल एक्टर्स से रु-ब-रु होते हैं |
डीयू में अब ग्रेजुएशन चार साल का
2013 के सत्र से होगा लागू
यूथवी संवाददाता, नई दिल्ली
दिल्ली यूनिवर्सिटी में इन दिनों एक बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है | यूनिवर्सिटी अपने तीन साल के ग्रेजुएशन का करिकुलम चेंज करने के मूड में है | जी हाँ, आने वाले दिनों में ग्रेजुएशन के लिए एक साल एक्स्ट्रा देना होगा | यूनिवर्सिटी एक ऐसे प्रोजेक्ट पर वर्क कर रहा है जिसके तहत स्टूडेंट्स चार साल में अपना ग्रेजुएशन कर सकेंगे | बताया जा रहा है कि इस नए प्रॉसेस का स्टूडेंट्स को बेहद फायदा होगा | यूनिवर्सिटी का यह भी कहना है कि इस प्रॉसेस से स्टूडेंट्स मल्टी टास्किंग बनेंगे | यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार इस नए प्रॉसेस के तहत स्टूडेंट्स को दूसरे साल में अपने कोर्स में स्पेशलाइज्ड सब्जेक्ट चुनने का मौका मिलेगा | इतना ही नहीं अगर कोई स्टूडेंट्स दूसरे साल में ड्रॉप करना चाहे तो वह डिप्लोमा का हक़दार होगा | यदि स्टूडेंट्स तीसरे साल के बाद कोर्स छोड़ते है तो उन्हें उस कोर्स का जेनरल डिग्री दिया जाएगा | और तीसरा प्रावधान यह है कि यदि स्टूडेंट्स पूरे चार साल तक की पढ़ाई करता है तो उसे उस कोर्स का ऑनर्स डिग्री दिया जाएगा |
हिन्दू और किरोड़ीमल के प्रिंसिपलों को नोटिस
यूथवी संवाददाता, नई दिल्ली
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के हिन्दू कॉलेज व किरोड़ीमल कॉलेज के प्रिंसिपलों को डीयू ने नोटिस भेजा है | मामला कॉलेज खुलने के बाद वर्किंग आवर में कॉलेज से स्टूडेंट्स व टीचर्स के अनुपस्थिति का है | दरअसल डीयू में एग्जाम के बाद सभी कॉलेज 2 जनवरी को खुल गए | कॉलेज में चाक चौबंद का पता लगाने के मकसद से डीयू के वीसी ने उसी दिन नॉर्थ कैम्पस के कई कॉलेजों में सरप्राइज विजिट लगा दी | उधर वीसी के ऐसे किसी विजिट से अंजान नॉर्थ कैम्पस के कई कॉलेज में स्टूडेंट्स अपने क्लास से नदारद मिले | इतना ही नहीं, कॉलेज के कई टीचर्स भी अनुपस्थित रहे | हद तो तब हो गई जब हिन्दू और केएमसी कॉलेज के प्रिंसिपल भी कॉलेज में नहीं मिले | इन दोनों कॉलेजों के इस रवैये पर वीसी ने अपना कड़ा रुख अपनाया है | वीसी दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों कॉलेजों के प्रिंसिपलों को यूनिवर्सिटी की ओर से नोटिस भेजा गया है | इस नोटिस में वीसी ने दोनों प्रिंसिपलों से एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है | इसी क्रम में नोटिस की एक कॉपी दोनों कॉलेजों के गवर्निंग बॉडी के चेयर मन को भी दे दी गयी है | यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि वीसी इस पूरे मसले को बेहद गंभीरता से ले रहे है | उन्होंने यह भी बताया की अगर दोनों कॉलेजों से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोनों प्रिंसिपलों पर कार्रवाई की जा सकती है |
डीयू में ग्रेडिंग सिस्टम की तैयारी
यूथवी संवाददाता, नई दिल्ली
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के एजुकेशन करिकुलम में हर साल नए बदलाव किए जा रहे हैं | ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है ताकि डीयू की ग्लोबल होती छवि में और निखार लाया जा सके | दरअसल डीयू में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के बाद यूनिवर्सिटी में ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने कि तैयारियां जोरो पर है | बताया जा रहा है कि यह फैसला डीयू के विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपलों द्वारा की गई पहल के बाद लिया गया है | यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अभी अपने शुरुआती दौर से गुजर रहा है | वीसी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी के तमाम कोर्सेस में ग्रेडिंग सिस्टम किस तरह से लागू किया जाए, इसके लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाएगी | बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी का ग्रेडिंग सिस्टम स्कूल में दिए जाने जाने वाले ग्रेडिंग सिस्टम से बिलकुल अलग होगा | यहाँ हर सब्जेस्ट (कोर्स) के टॉप 5 पर्सेंट स्टूडेंट्स को आउटस्टेंडिंग उसके बाद 15 पर्सेंट स्टूडेंट्स को वैरी गुड ग्रेड दिया जाएगा | उसके बाद 25 से 30 पर्सेंट स्टूडेंट्स को अलग से ग्रेड दिया जाएगा |
डीयू में प्लेसमेंट का दूसरा राउंड 7 जनवरी से
इस बार कई नामी गिरामी अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियां देंगी दस्तक
दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट का सेकेंड राउंड शुरू हो गया है | कॉलेज में कम्पनियां पहुंच रही है | उधर यूनिवर्सिटी का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) भी सात तारीख को प्लेसमेंट आयोजित कर रहा है | बताया जा रहा है कि सीपीसी के तहत तीन कम्पनियां आ रही हैं | खास बात यह है कि इस राउंड में 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स को जॉब मिलने कि उम्मीद है |
जानकारी के अनुसार, इस साल भी पिछले साल कि भांति विदेशी बैंको में डीयू के स्टूडेंट्स को काम करने का मौका मिल सकता है | हालाँकि यह भी बताया जा रहा है कि पिछली बार कि तरह इस बार स्टूडेंट्स को शायद विदेशों में नहीं बल्कि उसी कंपनी के भारतीय शाखा में काम करने का मौका दिया जा सकेगा | इस बात कि पुष्टि डोएचे बैंक ने कर भी दी है | दरअसल डोएचे बैंक ने पिछले साल अपने लंदन ब्रांच के लिए डीयू के स्टूडेंट्स का सिलेक्शन किया था | वहीँ इस बार बैंक के सूत्रों ने बताया है कि इस बार होने वाले प्लेसमेंट में डोएचे बैंक अपने मुंबई शाखा के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन करेगी | इस बार के प्लेसमेंट में जर्मनी के एक नामी बैंक के आने कि खबर से भी स्टूडेंट्स में खासा उत्साह है |
फेस बुक करेगा डीयू के स्टूडेंट्स को मालामाल
आगामी कैम्पस प्लेसमेंट में मिल सकता है रेकॉर्ड सैलरी का ऑफर
पिछले दिनों आईआईटी के कुछ स्टूडेंट्स को फेस बुक ने मोटी सैलरी पर नौकरी ऑफर किया | इनमें आईआईटी कानपुर, खड़गपुर और आईआईटी दिल्ली के स्टूडेंट्स शामिल हैं | दरअसल सोशल नेटवर्किंग साईट्स में बेहद पॉपुलर हो चुके फेसबुक को अपना अलग मुकाम हासिल है | यही वजह है कि देश के बड़े से बड़े संस्थानों के स्टूडेंट्स फेसबुक में करियर शुरू करने से हिचकिचाते नज़र नहीं आते हैं | इसका जीता जागता उदहारण पिछले दिनों आईआईटी में हुए प्लेसमेंट से दिया जा सकता है | सूत्रों कि मानें तो प्लेसमेंट के अगले चरण में फेसबुक डीयू तथा डीटीयू का रुख करने वाली है | इस खबर से डीयू तथा डीटीयू के स्टूडेंट्स में खासा उत्साह है| जानकारी के अनुसार, फेसबुक नॉर्थ कैम्पस के हंसराज तथा एसआरसी सी कॉलेज तथा दिल्ली टेकनॉलजिकल यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट्स का सिलेक्शन करने के मूड में है | देखने वाली बात यह है कि फेस बुक यहाँ से कितने स्टूडेंट्स का सिलेक्शन करती है | बता दें कि डीयू में पिछले साल हुए प्लेसमेंट में कई बड़ी कंपनियों ने शिरकत किया था, जिनमे गूगल भी शामिल था | नॉर्थ कैम्पस के एसआरसीसी कॉलेज में एक स्टूडेंट्स को 24 लाख तक का पैकेज ऑफर किया गया था, जो उस साल स्टूडेंट्स को मिले पैकेज में सबसे ज्यादा था |
रॉक और पॉप म्यूजिक की धुनों पर झूमते रहे छात्र
एबी ईएस कॉलेज में देर शाम तक चढ़ता रहा फेस्टी-नो-बीट्स का खुमार
गाजियाबाद के जाने माने एबीईएस (आईटी ) इंस्टीट्यूट में मनाये जा रहे फेस्ट के दुसरे दिन भी स्टूडेंट्स ने खूब धमाल मचाया | रविवार १३ नवम्बर को फेस्ट के अंतिम दिन अलग अलग कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स ने जमकर भाग लिए| सुबह से शाम तक चलने वाले इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था | इस दिन रंगोली, मेहंदी, आर्ट अटैक, ग्लाईडर और पेपर प्रेजेंटेशन
इत्यादि का आयोजन किया गया | वैसे तो सभी प्रोग्राम ने मौज मस्ती की खूब छटा बिखेरी | सबसे ज्यादा मनोंरजन किया ए बीईएस के ही स्टूडेंट्स तरुण ने | दरअसल तरुण के गाए हुए गाने " पर्दा है पर्दा ....... ने एक बार फिर से सुनने वालो को पुराने melodiyas गाने की याद दिला दी |
एग्जेक्युटिव एमबीए कोर्स का बढ़ रहा चलन
आईआईटी जैसे संस्थान भी करा रहे है पार्ट टाइम एमबीए प्रोग्राम
काम के साथ पढ़ाई करने का चलन शहरी काम काजी लोगों में बेहद पोपुलर है | इससे दोहरा फायदा है | एक ओर जहाँ जॉब एक्सपेरिएंस के साथ प्रोफाइल भी उप ग्रेड होता है, वही ऐसे कोर्स से सेल्फ कॉन्फीडेंस भी बढ़ता है | पार्ट टाइम कोर्स में एमबीए का बेहद क्रेज है | यही वजह है की आज देश के बड़े से बड़े शैक्षिक संस्थनो में पार्ट टाइम एमबीए कोर्स उपलब्ध है |
देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलोजी के विभिन्न ब्रांचो में पार्ट टाइम एम बी ए का कोर्स कराया जाता है | बात करते हैं आई आई टी दिल्ली में कराये जाने वाले इस कोर्स के बारे में |
संस्थान-- आई आई टी दिल्ली
कोर्स का नाम-- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट
योग्यता-- इंजीनियरिंग के किसी भी निकाय में ग्रेजुएट
अप्लाई कैसे करे --अप्लाई ऑनलाइन होगा
लास्ट डेट-- 15 मार्च
एबीइएस में फेस्टी-नो-बीट्स की गूंज आज से
म्यूजिक, मस्ती और फन से सराबोर होंगे स्टूडेंट्स
कॉलेज फेस्ट का दौर शुरू हो चुका है | एक-एक कर के हर कॉलेज में फेस्ट की बयार पहुँचने लगी है | फेस्ट की मस्ती में डूब जाने को बेताब रहने वाले एबीइएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के स्टूडेंट्स का इंतज़ार अब ख़त्म हो चूका है | गाज़ियाबाद के एक प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान के रूप में जाने जाने वाले इस कॉलेज में आज 12 नवम्बर को सालाना फेस्ट का आगाज़ हो रहा है | दो दिन तक चलने वाले इस फेस्ट में अनेको कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा | कॉलेज के ही स्टूडेंट तथा फेस्ट आयोजन समिति के सदस्य शिवम् ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी फेस्ट में स्टूडेंट्स को फुल एंटरटेनमेंट मिलेगा | बकौल शिवम् दो दिनों तक चलने वाले इस फेस्ट में स्टूडेंट्स के फुल एन्जॉयमेंट का पूरा ख्याल रखा गया है |
एसआरसीसी पर पुराने स्टूडेंट्स मेहरबान
कॉलेज से भले ही पास आउट हो जाते हैं पर कॉलेज से एक लगाव है जो हमेशा कायम रहता है | यह कथन सच साबित करते हैं डीयू नॉर्थ कैम्पस के जाने माने और प्रतिष्ठित कॉलेज एसआरसीसी के स्टूडेंट्स | दरअसल इस बार से एसआरसीसी के पुराने स्टूडेंट्स नए स्टूडेंट्स को नौकरियां दिलाने में मदद करेंगे | उल्लेखनीय है कि अपनी बहतरीन छवि और बेहतर शैक्षिक संस्थान का रूत्बा रखने वाले इस कॉलेज की अपनी एक अलग मुकाम हासिल है | यही वजह है कि हर साल यहाँ होने वाले कैम्पस प्लेसमेंट में देश की बड़ी कम्पनियाँ हिस्सा लेती है | आज देश की कई ऐसी कम्पनियाँ है, जहाँ यहाँ के स्टूडेंट्स उचे ओहदे पर विराजमान हैं | इससे नए स्टूडेंट्स को मोटिवेशन मिलता है | उधर पुराने स्टूडेंट्स की एक लॉबी है, जिन्होंने यह घोषणा किया है कि हर साल एसआरसीसी में होने वाले प्लेसमेंट में वो पुराने स्टूडेंट्स की मदद करेंगे | इससे न केवल कॉलेज की टेंशन कम हुई है, बल्कि नए स्टूडेंट्स को अपना फ्यूचर सिक्योर करने में बड़ा योगदान मिलता भी दिख रहा है | बताते चलें कि हर साल एसआरसीसी में मोटी सैलरी पर स्टूडेंट्स को बड़ी-बड़ी कंपनियों में जॉब मिलता है | पिछले साल यहाँ के एक स्टूडेंट को 22 लाख के सालाना पैकेज पर जॉब ऑफर हुआ था |
आईपीयू में होगी ट्रेडिंग की पढ़ाई
स्टॉक एक्सचेंज और ट्रेड में रूचि रखने वाले बना सकते हैं इसमें करियर
इन्द्रसप्रस्थ यूनिवर्सिटी में नए सेशन की तैयारियां जोरों पर है | खास बात यह है कि इस साल यूनिवर्सिटी कुछ नए की कोर्स भी शुरू करने के मूड में है | जानकारी के अनुसार, साल 2012 -13 के सेशन में यूनिवर्सिटी एक नए कोर्स के रूप में अंडरग्रेजुएट लेवल पर फायनेंशियल एंड ट्रेड मार्केटिंग का नया कोर्स शुरू करने जा रही है | बताया गया है कि इससे जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है | इस कोर्स को बीबीए के एक नए स्ट्रीम के रूप में तैयार किया गया है, जिसमे स्टूडेंट्स 2012 -13 सेशन के लिए एडमिशन ले सकते हैं |
गौरतलब है कि आईपी दिल्ली की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है | स्टूडेंट्स के बीच में आईपी का बेहद क्रेज देखने को मिलता है | यही वजह है कि स्टॉक एक्सचेंज ने खुद इस कोर्स के लिए आईपी को अप्रोच किया था | कोर्स के जुड़ी कुरिकुलम के बारे में बताया गया है कि इसके तहत स्टूडेंट्स को स्टॉक एक्सचेंज तथा ट्रेड एंड मार्केटिंग की हर बारीकियों से रु-ब-रु कराया जाएगा, जिससे वो इस क्षेत्र में पारंगत बन सके | उल्लेखनीय है कि स्टॉक एक्सचेंज की और से स्टूडेंट्स को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा |
हौसलों में दम हो तो हर मंजिल आसान है
यूथवी संवाददाता, नई दिल्ली
कहते हैं, सिर्फ शारीरिक मजबूती ही इंसान को बलवान नहीं बनाता, इक्छा शक्ति का मज़बूत होना भी बहुत ज़रूरी है | यह कथन सही साबित करते है दिल्ली यूनिवर्सिटी के फिजिकली चैलेंज्ड स्टूडेंट्स | दरअसल डीयू के इक्वल अपोर्चुनिटी सेल (ईओसी) की ओर से दो दिवसीय फेस्ट 'सृजन' का आयोजन किया जा रहा है | 12 और 13 नवम्बर को मनाये जाने वाले इस फेस्ट में अनेको कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा | इस दौरान शारीरिक तौर पर मजबूर स्टूडेंट्स अपनी खुबसूरत आवाज़ के हजारो रंग बिखेरेंगे साथ ही विभिन्न धुनों पर थिरकेंगे भी |
गौरतलब है कि डीयू के ईओसी की ओर से हर साल इस फेस्ट का आयोजन किया जाता है, जिसमें शारीरिक तौर पर अक्षम स्टूडेंट्स बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है | कार्यक्रम को दिल्ली के पीतमपुरा स्थित गुरु गोविन्द सिंह कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न होगा | कार्यक्रम में आकर्षण होगा सलालुद्दीन पाशा के 'एबिलिटी अनलिमिटेड' के स्टूडेंट्स द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला क्लासिकल डांस परफोर्मेंस | इसमें खास बात यह है कि यह सभी स्टूडेंट्स व्हील चेयर का इस्तेमाल करते है |
जामिया में 16 नवम्बर को दीक्षांत समारोह
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आगामी १६ नवाम्बार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा | बतौर चीफ गेस्ट दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तेजिंदर खन्ना मौजूद रहेंगे | इस मौके पर सेशन के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के 4294 डिग्री और डिप्लोमा स्टूडेंट्स को दिए जाएँगे | साथ ही 155 टॉपर स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा | वही 279 पीएचडी के स्टूडेंट्स को भी डिग्री दी जाएगी |
अब मेट्रो इंजीनियरिंग भी
इंजीनियर बनने की तमन्ना रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक खुशखबरी है | सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग के एक नए निकाय में करिअर बनाने का मौका मिलेगा | यानी बहुत जल्द देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में मेट्रो रेल इंजीनियरिंग का कोर्स शुरू होने जा रहा है | खास बात यह है कि इस बारे में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई)की और से भी हरी झंडी मिल गई है | गौरतलब है कि इंजीनियरिंग में करियर बनाने और मेट्रो रेल में बढ़ रही इंजीनियर्स की मांग को ध्यान में रख कर ऐसा किया जा रहा है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एआईसीटीई की ओर से कहा गया है कि विश्वविद्यालय इस कोर्स को शुरू कर सकते हैं जिसके लिए कोर्स की ढांचागत संरचना तैयार कर क्युरिकुलम डिजाइन कर सकते हैं |
डीटीयू में दाखिला ऑनलाइन
दिल्ली टेकनोलोजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में इस साल अंडरग्रेजुएट के करीब 15 कोर्सेस में दाखिला ऑनलाइन होगा | इसके लिए स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन करना होगा तथा किस कोर्स में दाखिला लेना है इसकी जानकारी भी देनी होगी | गौरतलब है की डीटीयू में बीते साल भी ऑनलाइन प्रक्रिया से दाखिला लिया गया था |
एसओएल ने जारी किए बीए फ़ाइनल के रिजल्ट
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ ओपन लर्निंग ने बीए फ़ाइनल का रिजल्ट घोषित कर दिया है | स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट एसओएल की वेबसाइट http://sol.du.ac.in पर देख सकते हैं |
डीयू में शुरू हुई प्लेसमेंट
20 स्टूडेंट्स को ऑन द स्पॉट जॉब ऑफर
डीयू में प्लेसमेंट का दौर फिर से शुरू हो चुका है | मंगलवार 8 नवम्बर को हुए प्लेसमेंट के पहले दिन ही चार बड़ी कंपनियों ने डीयू का रुख किया | डीयू के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर जे. एम्. खुराना के अनुसार पहले दिन करीब 750 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें कई स्टुडेंट्स का चुनाव कंपनियों ने कर लिया है और फायनल सेलेक्शन के लिए दुबारा बुलाएंगी, वही 20 स्टूडेंट्स ऐसे है जिन्हें ऑफर लैटर मिल चुका है |
गौरतलब है कि डीयू में हर साल सैकड़ों स्टूडेंट्स को कैम्पस प्लेसमेंट के ज़रिये बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिल जाता है | इस बार खास बात यह है कि इस साल से डीयू ओपन लर्निंग के स्टूडेंट्स को भी प्लेसमेंट में हिस्सा लेने का मौका दिया जा रहा है | ध्यान रहे कि डीयू में इस साल के प्लेसमेंट का दूसरा राउंड 29 नवम्बर को चलेगा |
वीकेंड बुक बाज़ार में दिखी युवाओं की भीड़
40 प्रकाशन तथा भारी डिस्काउंट के साथ कल्चरल प्रोग्राम्स रहा हिट
नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस में संपन्न तीन दिवसीय वीकेंड बुक बाज़ार में स्टूडेंट्स ने खूब दिलचस्पी दिखाई | खास बात यह है की इसमें युवाओं का किताबो के प्रति लगाव देखने को मिला | यहाँ लगे 40 बड़े प्रकाशकों के स्टॉल्स में हर वर्ग के लिए किताबों मौजूद थी | कार्यक्रम का शुभारंभ डीयू के वीसी दिनेश सिंह ने किया | उन्होंने कहा कि किताबे जीवन परिवर्तन में सहायक होती है और हमें इनकी अहमियत को समझाना चाहिए | इस मौके पर सिंह ने बुक बाज़ार के आयोजको को यूथ को टार्गेट करने की नसीहत भी दी |
एनबीटी के असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल खन्ना ने बताया कि वीकेंड बुक बाज़ार डीयू में बेहद पोपुलर है और हर वर्ग के लिए बेहतरीन कलेक्शन ही इसकी खासियत है |
उधर डीयू के स्टूडेंट्स द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी फोक डांस ने भी खूब तालियाँ बटोरी |
आईपीयू में मिशन एडमिशन 15 जनवरी से
दिल्ली के इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में आगामी सत्र 2012-2013 के लिए एडमिशन की तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं | इसी क्रम में कई कोर्सेस के एंट्रेंस टेस्ट कि डेट भी घोषित कर दी गई है | यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट www.ipu.ac.in पर सारी जानकारियां अपलोड कर दी है | खास बात यह है कि स्टूडेंट्स ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं |
एंट्रेंस टेस्ट डिटेल
एमबीए-- 4 फ़रवरी
एमसीए-- 12 मई
बीडीएस-- 13 मई
बीसीए-- 19 मई
बीएएलएलबी -- 20 मई
बीबीए-- 26 मई
बीएड-- 20 मई
बीजेएमसी-- 27 मई
बीटेक (बायोटेक) -- 27 मई
बीटेक -- 2 जून
डीयू के छात्रों को जापानी कंपनी का बुलावा
इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के छात्रों को जापान की एक कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा | उल्लेखनीय है की हर साल डीयू प्लेसमेंट के तहत छात्रों को कई बाई कंपनियों में काम करने का मौका मिलता रहा है | खास बात यह है की अभी तक भारत की कम्पनियाँ ही डीयू को तरजीह देती रही है | लेकिन इस साल कुछ आया होने वाला है | दरअसल इस बार होने वाले डीयू प्लेसमेंट में जापान की एक कंपनी के आने की खबर मिली है | यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि डीयू सेन्ट्रल प्लेसमेंट सेल के तहत इस बार जापान की एक बड़ी कंपनी यहाँ (डीयू) से 30 स्टूडेंट्स का चुनाव करेगी | जानकारी के अनुसार, चुने गए स्टूडेंट्स को कम से कम तीन सालों तक जापान में ही काम करना होगा, उसके बाद उन्हें दूसरे देश भी भेजा जा सकता है |
गौरतलब है कि डीयू में प्लेसमेंट इसी महीने की 8 तारीख से शुरू होने वाला है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है |
जामिया ने मनाया 91वाँ स्थापना दिवस
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शनिवार 29 अक्टूबर को 91वाँ स्थापना दिवस मनाया गया | इस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट सचिन पायलट (मिनीस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर कम्युनिकेशन एंड इन्फोर्मेशन टेक्नॉलोजी) ने शिरकत की | इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और उन्नति में जामिया का बड़ा योगदान रहा है | पायलट ने यह भी कहा कि जामिया की वैश्विक छवि को और निखारने के लिए तमाम सुविधाएँ मुहैया कराई जाएंगी | बकौल पायलट, जामिया को इन्फोर्मेशन टेक्नॉलोजी के क्षेत्र में और सक्षम बनाने में किसी भी तरह की कमी नहीं की जाएगी |
इस मौके पर जामिया के वाइस चांसलर नजीब जंग ने जामिया में शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में बताया | उन्होंने कहा की जामिया ने शुरू से ही स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा देने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाया है |
इस विशेष कार्यक्रम में 'यूथ फॉर डेमोक्रेसी एंड सेकुलरिज्म' विषय पर चर्चा हुई, जिसमें सांसद सीताराम येचुरी ने अपने विचार रखे | बताते चलें कि जामिया में इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमे डे-नाइट क्रिकेट मैच आकर्षण का केंद्र रहा |
डीयू में सेमेस्टर एग्जाम 23 नवम्बर से
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए सेमेस्टर एग्जाम 23 नवम्बर से शुरू हो जाएँगे | यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार, ऑनर्स और पास कोर्स के एग्जाम दो शिफ्ट में कराई जाएगी | बीए ऑनर्स और बी-कॉम ऑनर्स तथा साइंस कोर्स के एग्जाम सुबह 9:30 बजे से होगा | वहीं बीए प्रोग्राम और बीकॉम के एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से होंगे | खास बात यह है की इस बार सेमेस्टर के एग्जाम 15 दिन में पूरे कर लिए जाएँगे | यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा है की इस बार 20 दिसम्बर तक रिजल्ट घोषित भी कर लिए जाएँगे |
डीयू : रामानुजन के तथाकथित लेख पर गहराती राजनीति
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिस्ट्री ऑनर्स में पढ़ाए जा रहे रामानुजन के लेख '300 रामायण विद फाइव इग्जैम्पल' कई दिनों से सुर्ख़ियों में है। सोमवार को एबीवीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामानुजन के लेख की घोर निंदा की । पार्टी के प्रदेश मंत्री रोहित चहल ने कहा कि विश्वविद्यालय को ऐसे किसी भी तथ्य को सिलेबस में जगह नहीं देना चाहिए जिससे किसी के भावना को चोट पहुंचे । इस मौके पर एबीवीपी कि ओर से डॉ. प्रवीण गर्ग तथा डीयू एकेडमिक काउंसिल के मेंबर डॉ. अजय भागी ने भी रामानुजन के लेख के प्रति विरोध जताया । हालाँकि एबीवीपी ने विश्वविद्यालय के उस फैसले की सराहना की, जिसके तहत इस तथाकथित लेख को सिलेबस के हटाने की बात कही गयी है ।
उधर स्टूडेंट्स के एक अन्य दल ने विश्वविद्यालय के इस फैसले का विरोध जताया है और कहा है की ऐसे किसी भी विषय को सिलेबस से हटाना ठीक नहीं । दल ने सोमवार को डीयू के नॉर्थ कैम्पस स्थित आर्ट फैकल्टी में प्रोटेस्ट भी किया । इस दल के स्टूडेंट्स की मानें, तो रामानुजन की लिखी 300 रामायण में अगर कुछ भी गलत था तो उसे पहले ही सिलेबस में शामिल नहीं करना चाहिए था ।
ए बी ई एस के फेस्टीनो बीट्स 3.0 में मचेगी धूम
ए बी ई एस में इस बार होने वाले दो दिवसीय फेस्ट में जमकर धूम मचेगी |फेस्टीनो बीट्स नाम से प्रसिद्ध इस फेस्ट का आयोजन 12 नवम्बर से शुरू होकर13 नवम्बर तक चलेगा | स्टूडेंट्स ने बताया की इस बार के फेस्ट में बहुत कुछ खास होगा | इसी क्रम में स्टूडेंट्स ने फेस्ट की वेबसाइट भी लौंच कर दिया | www.abesit.in/fest पर फेस्ट से जुड़ी सारी जानकारियां ली जा सकती है |
रामानुजन के विवादास्पद लेख पर डीयू के शिक्षकों की एक मत
शिक्षकों ने कहा, सिलेबस में हुआ चेंज तो एकेडमिक काउंसिल को देना होगा जवाब
दिल्ली विश्वविद्यालय में इन दिनों रामानुजन की लिखी हुई '300 रामायण' पर चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है | उल्लेखनीय है की तथाकथित लेख पर चल रहे विवाद के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन इसे सिलेबस से तुरंत हटाने के मूड में है | नॉर्थ कैम्पस स्थित एक कॉलेज के इतिहास के प्रोफ़ेसर की माने तो लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का हक़ है | उन्होंने कहा की अगर रामानुजन की लेख में विवादास्पद तथ्य थे, तो उसे सिलेबस में लाना ही नहीं चाहिए था | डीयू की एकेडमिक काउंसिल को इस मामले में पूरा जिम्मेदार मानते हुए एक शिक्षक ने कहा की अकेडमिक काउंसिल अब इस सिलेबस को हटाने को कह रहा है, जबकि इसी काउंसिल ने इस लेख को प्रकाशित होने दिया था | जानकारी के अनुसार डीयू हिस्ट्री विभाग के शिक्षकों ने कहा है कि अगर सिलेबस में कुछ भी बदलाव लाया गया, तो इसके खिलाफ आवाज़ उठाई जाएगी | इसी मामले को लेकर डीयू के शिक्षकों ने नॉर्थ कैम्पस में शुक्रवार एक मीटिंग बुलाई थी | उधर स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से लेख के विरोध में नॉर्थ कैम्पस में 24 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा | बताते चले कि डीयू के हिस्ट्री ऑनर्स के सिलेबस में रामानुजन कि लिखी "300 रामायण" नामक लेख को शामिल किया गया है | इस लेख में लिखी हुई उनकी कुछ पंक्तियाँ आपत्तिजनक मानी जा रही हैं, जिसकी घोर निंदा हुई है |
डीयू : मंगलवार से शुरू हुई एलएलबी की काउंसलिंगदिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में एक बार फिर से एलएलबी में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हो गयी है| फैकल्टी ऑफ़ लौ से मिली जानकारी के अनुसार पचास सीटों पर एलएलबी के लिए फिर से दाखिला लिया जाएगा | काउंसलिंग की यह प्रक्रिया आगामी तीन दिनों तक चलेगी जहाँ 1500 से ऊपर रैंक वाले स्टूडेन्ट्स को चांस दिया जाएगा |
|









अब इस जगह की खासियत कहें या बेहतरीन स्वाद यहाँ दूर दराज से खाने के शौक़ीन आते हैं | यूं कहे तो हर वर्ग के लोग इस स्वाद के कायल रहते हैं | बात अगर स्टूडेंट्स की करें तो शायद ही कोई स्टूडेंट ऐसा होगा जिसने यहाँ का स्वाद न चखा हो | कैम्पस में ऐसे स्टूडेंट्स की एक लम्बी चौड़ी फेहरिस्त तैयार की जा सकती है | कुछ तो ऐसे भी है जो यहाँ के रेगुलर विजिटर हैं | जो नहीं जा पाते, उसकी वजह समय की कमी बताते हैं | लेकिन डीयू के नॉर्थ कैम्पस के स्टूडेंट्स इस मामले में लकी हैं | ग्वायर हॉल के अल बशीर का नाम तो काफी पोपुलर हो चुका है | मुगलई खाने के शौक़ीन यहाँ दिल्ली 6 का मज़ा ले रहे हैं | शायद यही वजह है की यहाँ हर वक़्त स्टूडेंट्स की भीड़ लगी रही है | दुकान के मलिन अहमद की माने, तो यहाँ का खाना स्टूडेंट्स को बहद पसंद है | बकौल अहमद यहाँ का चिकन बिरयानी और चिकन कोरमा स्टूडेंट्स कोई खूब भाता है |